Kisaan Par Dhyaan - Vijender Godara

किसान पर ध्यान 

कर्ज भगोड़े माल्या का
ऐ सरकार तूने माफ़ किया
पर किसान जो रोज मर रहा
उस पर ना कोई ध्यान दिया

डिजिटल पेमेंट शुरू करके
काले धन को रोकने का काम किया
पर किसान जो रोज मर रहा
उस पर ना कोई ध्यान दिया

जीएसटी लागू कर
माना देश में कर सुधार किया
पर किसान जो रोज मर रहा
उस पर ना कोई ध्यान दिया

अन्य देशों से मित्रता कर
विश्व बंधुत्व का विस्तार किया
पर किसान जो रोज मर रहा
उस पर ना कोई ध्यान दिया

सर्जिकल स्ट्राइक करके
आतंकवाद का काम तमाम किया
पर किसान जो रोज मर रहा
उस पर ना कोई ध्यान दिया

लेखक - विजेन्द्र गोदारा 
लाइक फेसबुक पेज - fb.com/vijendergodara.jaat

Comments :

Post a Comment